महिला व युवक से 27 किलो गांजा बरामद
नोखा। पुलिस ने कार्रवाई कर 20 किलो गांजा सहित एक महिला व युवक को गिरफ्तार किया है। बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में कार्यवाहक थानाधिकारी राधेश्याम थालौड़ के नेतृत्व में नोखा गांव बाईपास तिराहा पर आरोपी लक्ष्मण भाटी जाति माली निवासी रेलवे लाईन के पास, गली नं. 17 रामपुरा बस्ती व ज्योति कंवर जाति राजपुत उम्र 34 साल निवासी लालगढ, रामपुरा बस्ती, गली नं. 18 रामपुरा बीकानेर पीएस मुक्ताप्रसाद को गिरफ्तार किया है। दोनो ही ट्रेन से उतरकर बीकानेर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहे है। गश्त के दौरान उनके पास से कुल 26 किलो 762 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा प्लास्टिक कवर सहित बरामद किया गया। अग्रिम अनुसंधान उनि थानाधिकारी सुमन शेखावत पीएस देशनोक जिला बीकानेर द्वारा किया जा रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष