18 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी
बीकानेर। बीकानेर के जस्सूसर गेट क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही घर के कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मामले की मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र 18 साल है। पुलिस के अनुसार जस्सूसर गेट क्षेत्र में रहने वाला मनीष अपने घर के कमरे में था।
काफी देर तक हलचल नहीं होने पर कमरे के अंदर देखा गया। वो फंदे से लटका हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव मॉर्च्युरी में रखा गया, जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज की है। जांच एसआई भवानी दान को सौंपी गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन