14 मार्च से फिर बारिश-ओलों का अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में इस बार मार्च के शुरुआती दिनों में तेज गर्मी की मौसम विभाग की चेतावनी गलत साबित हुई है। दरअसल, फरवरी के आखिरी दिन मौसम केंद्र ने मार्च से मई का फोरकास्ट जारी किया था। इसमें मार्च के पहले सप्ताह में तापमान सामान्य से ऊपर रहने और तेज गर्मी पडऩे की आशंका जताई गई थी। पिछले 3-4 दिनों से प्रदेश में बारिश और ओले गिरने से तापमान कंट्रोल रहा। वहीं, अब 14 मार्च से 6 जिलों में एक बार फिर बारिश की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 15 मार्च के बाद राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक चला जाता है। जबकि जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में तापमान 35 से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के बीच आ जाता है। इस बार ऐसा मुश्किल ही देखने को मिलेगा। क्योंकि राजस्थान में 14 मार्च से एक बार फिर बारिश शुरू होगी। इससे तापमान फिर से कंट्रोल होने लगेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन