134 गैस सिलेण्डर व अवैध रिफलिंग का सामान बरामद
बीकानेर। गंगाशहर थाना इलाके में रसद विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए अवैध सिलेण्डर रिफलिंग का सामान व सिलेण्डर बरामद किये है। विभाग के प्रवर्तन अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ एवं प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार के अनुसार सिने मैजिक के सामने वाली गली में श्रीकृष्णा बिल्डर्स दुकान के पास एक बाड़े में 122 घरेलू एवं 12 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर जब्त किये गये है।

बाड़े से गैस रिफलिंग मशीन,वजन तोलने वाला कांटा भी बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि जब यह छापेमारी हुई उस समय मौके पर मौजूद दिनेश कुमार कुम्हार से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जबाब नहीं दे पाया। प्रवर्तन निरीक्षक के अनुसार मौके से भारत गैस के 116,14.2,19.2 किलो क्षमता वाले, एलपीजी सिलेण्डर, एचपीसीएल, आईओसीएल कंपनियों के 134 घरेलू व व्यवसायिक सिलेण्डर पाएं गये। कार्रवाई के दौरान गंगाशहर थाना पुलिस के उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, कांस्टेबल सीताराम व वाहन चालक बाबूलाल भी उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष