102 साल की बुजुर्ग की चेन लूटने वाला गिरफ्तार
बीकानेर। 102 साल की बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूटने और चोरी के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया गया है। लूट के आरोपी बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। गंगाशहर पुलिस ने उनकी पहचान कर पकड़ा। पुलिस के अनुसार- 14 नवम्बर को गंगाशहर के गांधी चौक में 102 साल की बुजुर्ग महिला जशोदा देवी भंसाली के गले से मोटरसाईकिल सवार दो युवक सोने की चैन तोड़कर भाग गए थे।
गंगाशहर थानाधिकारी समरवीर सिंह और उनकी टीम ने चैन स्नेचर के आरोप में भुपेन्द्र उर्फ अनु (21) पुत्र सुथार निवासी भोमियाजी थान के पास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चैन स्नेचिंग के मामले का खुलासा हो गया। इससे पहले 15 अक्टूबर को रोड नंबर 5 रानी बाजार में श्री ओसवाल इण्डस्ट्रीज में चोरी हो गई। यहां से करीब साढ़े पांच लाख रुपए का सामान चोरी हो गया था। 10 कार्टन में ये सामान था, जो चोर ले गए।
इस मामले में राकेश उर्फ राधे (32) पुत्र पप्पूराम निवासी बान्द्रा बास और थानचन्द (24) पुत्र प्रेमचन्द निवासी बान्द्रा बास को गिरफ्तार किया। दोनों से चोरी का पर्दाफाश हो गया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी समरवीर सिंह के साथ उप निरीक्षक नगेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक ताराचंद मीणा, हेड कॉन्स्टेबल हेतराम, सहीराम, मुलाराम, महिला कॉन्स्टेबल रामनीरी की विशेष भूमिका रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष