1 जुलाई से ट्रेन का सफर होगा महंगा
ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को भारतीय रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। रेलवे ने टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह 1 जुलाई से लागू होगा। दरअसल, रेलवे ने कई सालों से किराया में बढ़ोतरी नहीं की है। रेलवे ने बढ़ते खर्चे और मेंटेनेंस की लागत को देखते हुए यह फैसला लिया है। बता दें कि नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की बढ़ोतरी होगी। वहीं, एसी क्लास (जैसे एसी 2-टियर, एसी 3-टियर) में यात्रा करने वालों को प्रति किलोमीटर 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। उदाहरण के तौर पर, यदि आप 1000 किलोमीटर की यात्रा करते हैं, तो नॉन-एसी में 10 रुपये और एसी में 20 रुपये अधिक किराया देना होगा।
दूसरी ओर, सामान्य द्वितीय श्रेणी (सेकेंड क्लास) में 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन इससे अधिक दूरी पर प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा। शहरी (सबअर्बन) ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि किराए में यह बदलाव मामूली लग सकता है, लेकिन लंबी दूरी और लगातार यात्रा के मामले में यह बहुत ज़्यादा होता है।
तत्काल टिकटों के नियमों में भी किया बदलाव
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा, ताकि टिकट दलालों के बजाय वास्तविक यात्रियों को मिले। यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। इसके अलावा 15 जुलाई 2025 से, बुकिंग के समय आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करना अनिवार्य होगा। यह नियम ऑनलाइन बुकिंग, रेलवे काउंटर, और एजेंट्स के माध्यम से की जाने वाली बुकिंग पर लागू होगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन