लूट के आरोपियों की निकाली पैदल परेड
बीकानेर। बीकानेर में पिछले दिनों हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन जनों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को उनकी पैदल परेड निकाली। इस दौरान शहर की सड़कों पर लोग इन युवकों को देखते रहे। आरोपियों ने पिछले दिनों एक तेल व्यापारी के साथ कोठारी अस्पताल के नजदीक लूट की वारदात की थी, जिसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि चंद विजयवर्गीय ने रिपोर्ट दी थी कि वो सोयाबीन तेल की एजेंसी में रुपए कलेक्शन का काम करता है। 10 अक्टूबर को फड़ बाजार, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, पूगल रोड़, बंगलानगर, भीमनगर, रामपुरा बस्ती होते हुए कोठारी अस्पताल के पास पहुंचा।
रात करीब 9 बजे उसकी पीठ पर लटका बैग तीन लड़कों ने मिलकर लूट लिया। विजयवर्गीय की आंखों में मिर्ची डालकर इस बैग को लूटा गया, जिसमें दो लाख 81 हजार 347 रुपए थे। वो स्कूटी को धीरे धीरे चला रहा था इतने में पीछे से एक मोटरसाइकिल पर स्वार तीन लड़के आए और आंखों पर थप्पड़ मार दिया। कुछ समझ पाता, इससे पहले आंखों में मिर्च डाल दी। मेरी पीठ पर लटके हुए बैग को छीनने का प्रयास किया। बाद में बैग फट गया, जिसे लेकर बदमाश फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शाहरुख खान (20) निवासी कुचीलपुरा, साहिल जोईया (18) निवासी कुचीलपुरा और युसुफ (25) पुत्र कालू खिंची निवासी कुचीलपुरा को गिरफ्तार किया। इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद माल बरामदगी का प्रयास शुरू हो गया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों को मौका मुआयना और बरामदगी के लिए ले जाना था। ऐसे में थानाधिकारी सहित पूरी सुरक्षा में इन तीनों की पैदल परेड करवाई गई। नयाशहर थाने से कोठारी अस्पताल तक पैदल ले गए। पुलिस की गिरफ्त में इन तीनों को पैदल देखने के लिए लोग रुक गए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन