कल हो सकती है राजस्थान सीएम की घोषणा…पढ़ें नया अपडेट
राजस्थान के नए सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार है। सीएम को लेकर असमंजस बना हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वार्ताओं व बैठकों का दौर जारी है। अब तक आलाकमान किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है।

रविवार तक विधायक दल की बैठक होने की संभावना है, जिसमें पर्यवेक्षक हिस्सा लेंगे। यहां सीएम का नाम तय होगा। इसके बाद पॉर्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में आधिकारिक नाम की घोषणा की जाएगी। राजस्थान के लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के नाम का एलान किया है। अब ये पर्यवेक्षक जयपुर आएंगे। तावड़े अभी राष्ट्रीय महासचिव हैं, जबकि पांडेय राज्यसभा सांसद हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए