पाकिस्तानी पश्चिमी विक्षोभ पलट देगा मौसम
भारत का मौसम 21 नवंबर से पूरी तरह से उलट जाएगा। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी। अगले 48 घंटों में मौसम पूरी तरह से पलट जाएगा। इसके कारण पूरे उत्तर भारत में ही कोहरा और ठंड का असर देखने को मिलेगा। उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि 21 नवंबर से चलने वाली हवाओं के कारण दिल्ली को प्रदूषण से बड़ी राहत मिलेगी।
इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड बढ़ जाएगी। पंजाब और हरियाणा में अब पराली कम जलाई जा रही है। इसके कारण भी प्रदूषण कम रहेगा। दिल्ली का एक्यूआई 290 के आसपास पहुंच गया है। हालांकि 25 नवंबर तक दिल्ली में धुंध छाई रहेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू और कश्मीर में बारिश होगी और इससे गलन बढ़ेगी। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई प्रदेशों के तापमान में गिरावट आएगी। 21 से 25 नवंबर तक इन प्रदेशों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।

तमिलनाडू और केरल में पांच दिनों तक बारिश जारी रहेगी। 23 नवंबर तक यह भारी बारिश होगी। इस समय निम्न क्षोभमंडल में एक सिस्टम बना हुआ है। 21 नवंबर को तटीय आंध्रप्रदेश और 22 व 23 नवंबर को आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश होगी। क्षोभमंडल में दक्षिण से उत्तर तक तीन चक्रवात एक साथ सक्रिय हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश होगी और कोहरा छाया रहेगा। उत्तर पश्चिम भारत में विशेष परिवर्तन नहीं होगा लेकिन जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव अगले पांच दिनों में देखने को नहीं मिलेगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन