ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, एक घायल
बीकानेर नेशनल हाईवे-62 पर देशनोक के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। पलाना ओवरब्रिज से पहले मरुधर केमिकल फैक्ट्री के पास ट्रॉली का हुक टूटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली में सवार दोनों युवक सड़क पर आ गिरे। जिससे पंजाब निवासी गुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं रवि उर्फ रूप सिंह घायल हो गया। रवि भी पंजाब का ही रहने वाला था। मौके पर मौजूद वाहन चालक व पुलिस की मदद से पीबीएम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद देशनोक पुलिस ने जाम को खुलवाया। दरअसल, ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के बीच में पलट गई, जिससे सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यातायात सामान्य नहीं हो सका। हादसे की सूचना पर देशनोक पुलिस थाने से एएसआई हनुमंत सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे व जाम को खुलवाया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन