न्यू कैंसर अस्पताल से अचानक गायब हुआ मरीज
बीकानेर। बीते तीन पहले यानि 25 जून, बुधवार को पीबीएम अस्पताल में चैकअप करवाने आया एक मरीज अचानक लापता होने की रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज की गई है। असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत ने बताया कि लगभग 50 वर्षीय धर्मपाल पुत्र हरपाल जो कि मोरोड़ी, बानसूर, कोटपुतली, बहरोड़ निवासी 25 जून को दोपहर करीब 12.30 बजे न्यू कैंसर अस्पताल ओपीडी के पास खड़ा था। बताया जा रहा है कि परिजन भी साथ थे लेकिन अंदर चिकित्सक के पास जाने से पहले जब देखा तो मरीज धर्मपाल गायब हो गया।
परिजनों ने धर्मपाल को आसपास ढूंढा लेकिन मिला नहीं, इस पर पीबीएम चौकी में इस मामले की सूचना दी गई। पीबीएम चौकी से शिशुपाल सिंह ने भी अस्पताल परिसर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित आसपास स्थानों पर खोज-खबर ली लेकिन आज तीन दिन बीत जाने के बाद भी धर्मपाल का कोई अतापता नहीं है। असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत ने कहा कि अचानक लापता होना आश्चर्य की बात है जबकि मरीज धर्मपाल ज्यादा दूर तक चलने में सक्षम नहीं है। यदि किसी को भी धर्मपाल की जानकारी मिले तो सदर थाना अथवा पीबीएम अस्पताल पुलिस चौकी व मोबाइल 9468942232, 8003474614, 96369 54879 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन