कच्ची बस्तियों में बच्चों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित, शिक्षण चार्ट व जरुरत सामग्री वितरित की
बीकानेर। सर्व समाज जनसेवक संगठन द्वारा शहर की विभिन्न कच्ची बस्तियों के बच्चों को पढऩे के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बच्चों से कहा कि अगर आर्थिक तंगी के कारण वो शिक्षा नहीं प्राप्त कर पा रहे तो उनके चैरिटेबल स्कूल में दाखिला ले सकते हैं जहां किताबें यूनिफॉर्म नि:शुल्क दी जाएगी। संभाग उपाध्यक्ष प्रिया भार्गव व सचिव स्नेहा शर्मा ने कहा हमारा उद्देश्य प्रत्येक बच्चा शिक्षित बने क्योंकि यही हमारे देश का भविष्य है। संगठन मंत्री सौरभ बंसल, कोषाध्यक्ष कृष्णा पाणेचा, मीडिया प्रभारी विजय कपूर, तनवीर हुसैन ने उपस्थित सभी अभिभावकों को शिक्षा का जीवन में महत्व समझाया व बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा बच्चों को शिक्षण चार्ट, वस्त्र, जूते, चप्पल, चिप्स, बिस्कुट व फल आदि वितरित किए गए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन