बेसिक कॉलेज का नवाचार : संस्थागत दीक्षांत समारोह का होगा आयोजन, विवि की तर्ज पर कुलगुरु प्रदान करेंगे डिग्री
आगामी माह होगा दीक्षांत समारोह, 16 जुलाई को मेधावी विद्यार्थियों का करेंगे सम्मान
बीकानेर। बेसिक पीजी कॉलेज अपने नवाचारों के लिए पहचाना जाता है। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट हो, साहित्य-काव्य पाठ, साइंस मेला हो या कॉमर्स गैलेरी व कॉमर्स क्लब आदि हर क्षेत्र में बेसिक महाविद्यालय ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि अनुसार अनुभव प्रदान किए हैं। नवाचारों की इसी शृंखला में बेसिक महाविद्यालय संस्थागत दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रही है। इस संबंध सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने बताया कि आमतौर पर विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह होते हैं, लेकिन संभाग की पहली निजी शिक्षण संस्था बेसिक पीजी महाविद्यालय संस्थागत दीक्षांत समारोह शीघ्र ही आयोजित करेगी। डॉ. पुरोहित बताया कि आगामी माह होने वाले इस दीक्षांत समारोह में कॉलेज स्तर पर उच्चतम अंक प्राप्त विद्यार्थियों को महाराजा गंगासिंह विवि के कुलगुरू की ओर से राज्यपाल के प्रतिनिधि के रूप में डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का विशेष सम्मान किया जाएगा। प्रेसवार्ता को डॉ रोशनी शर्मा, डॉ मुकेश ओझा एवं खूशबु शर्मा ने सम्बोधित किया। प्राचार्य पुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय इलेक्ट्रिानिक और सूचना प्रौद्योगिक के संस्थान नीलिट से एमओयू किया है। इस एमओयू होने से विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वेब डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग के सर्टिफाइड कोर्स महाविद्यालय में संचालित होंगे। जिससे विद्यार्थियों को आईटी, डिजिटल तकनीक और उन्नत कम्प्यूटर शिक्षा में प्रशिक्षण होने का लाभ मिलेगा और रोजगार के साधन सुलभ होंगे। पुरोहित ने बताया कि महाविद्यालय राजूवास के साथ मिलकर खेजड़ी वृक्ष पर अनुसंधान का कार्य करेगा। जिससे प्रदेश में खत्म हो रही खेजड़ी वृक्ष के महत्व, जल संरक्षण क्षमता, औषधीय गुणों, पोषणीय गुण और उसके उपयोगी लक्ष्णों को आमजन को समझा पाएंगे। डॉ. सुरेश पुरोहित ने बताया कि 16 जुलाई को अलग-अलग विषयों में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही अकादमिक, सांस्कृतिक, खेलों में दमखम दिखाने वाले होनहारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

परीक्षा परिणामों में श्रेष्ठता के साथ नैतिक दायित्व भी निभा रहा बेसिक कॉलेज : रामजी व्यास
महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया कि महाविद्यालय ने अपने स्थापना काल से अनेक आयामों को हासिल किया है। इसमें शैक्षणिक क्षेत्र में निरन्तर उच्च स्तरीय परीक्षा परिणाम दिया है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों का प्लेसमेंट एवं कैरियर की उड़ान भी भरी है। महाविद्यालय की ओर से विगत शैक्षणिक सत्र में दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किये गये। साथ ही हिन्दी-राजस्थानी काव्य पाठ, वाणिज्य संकाय का एग्जीबिशन, विज्ञान विषय में सेमिनार, शिक्षा सेवी सम्मान समारोह, अनुभवी विषय विशेषज्ञों से विद्यार्थियों का संवाद, राष्ट्रीय सेवा योजना व स्काउट गाइड के माध्यम से समाजसेवा के उपयोगी कार्य किये गये। कॉलेज के खिलाडिय़ों ने भी विवि स्तर पर अनेक पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया कि महाविद्यालय ने भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे उन्नत भारत अभियान के जरिये चयनित उदयरामसर, शोभासर, उदासर, नाल, गाढ़वाला में समग्र विकास का संकल्प लिया। यहां शिक्षा के प्रचार प्रसार, स्वास्थ्य व स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता जैसे कार्य कर केन्द्र सरकार के गांवों के विकास के स्वप्न को साकार करने में एक कदम आगे बढ़ाया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन