पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, पूरे परिवार ने लगाई नहर में छलांग
सांचौर राजस्थान में जालोर जिले के सांचौर में बुधवार दोपहर ढाई बजे पति-पत्नी ने अपने 5 बच्चों के साथ नर्मदा नहर में छलांग लगा दी। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। छह लोगों के हाथ एक-दूसरे से रस्सी से बंधे हुए थे। शंकराराम (32), उसकी पत्नी बादली (30), बेटी रमिला (12), बेटा प्रकाश (10), बेटी केगी (8), बेटी जानकी (6) और बेटे हितेश (3) के शव नहर से निकाल लिए गए हैं।
सांचौर सीओ रूपसिंह इंदा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों अपने पांचों बच्चों के साथ घर से निकल गए थे। नाम नहीं छापने की शर्त पर दंपती के एक करीबी ने बताया कि आए दिन उनमें झगड़ा होता था। सोमवार को भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया था।

मंगलवार को दंपती बच्चों के साथ घर से गायब हो गए थे। जहां से वह नहर में कूदे, वहां से 200 मीटर आगे सभी के शव मिले हैं। पुलिस को नहर के बाहर मिले कपड़ों के साथ एक मोबाइल भी मिला है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए