उमस ने छुड़ाए पसीने, फुहारों ने दी राहत
पेड़ पर गिरी बिजली, 41 भेड़-बकरियों की हुई मौत
बीकानेर। बीकानेर में दो दिनों से आसमान में बादल छाए हैं और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के भी समाचार हैं। मंगलवार को दिन में करीब 3-4 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फुहारें तो कहीं तेज बारिश हुई है। हालांकि बादलों की गडग़ड़हाट तो तेज थी लेकिन जितने गरजे उतने बरसे नहीं पूरे राजस्थान में करीब 20 जिलों में मंगलवार को बारिश हुई है। इनमें अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर में अच्छी बारिश हुई है जबकि बीकानेर में 0.7 एमएम बारिश हुई।
इससे पहले सोमवार को बादल मंडराए जरूर थे लेकिन बरसे नहीं थे। बारिश से पहले काफी उमस रही और बारिश के बाद उमस से कुछ राहत मिली। बीठनोक गांव में बिजली गिरने से भेड़-बकरियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह से रूक-रूककर धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही है।

इसी दौरान दोपहर अचानक तेज बिजली कड़की और गांव की रोही में एक पेड़ धधककर काला हो गया। पेड़ के नीचे खड़ी करीब 41 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। मौके पर सरपंच आसूसिंह, पूर्व सरपंच दुर्गाप्रसाद पुरोहित, नरेन्द्रसिंह भाटी सहित गांव के लोग पहुंच गए। इन लोगों ने पशुपालक विजयसिंह को ढाढस दिलाया। मौके से अधिकारियों नेताओ को भी फोन किए। दुखी पशुपालक को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन