रोमांचक रहा निशानेबाजी का फाइनल मुकाबला, तीन साल की नन्ही शूटर ने निशाना लगाकर किया अचंभित
बीकानेर। विनायक स्पोर्ट्स शुटिंग एकेडमी बीकानेर और थंडरबोल्ट शूटिंग एकेडमी अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में शिवबाड़ी स्थित महाराजा डॉ.करणीसिंह शूटिंग रेंज में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की थंडरबोल्ट निशानेबाजी की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को सम्पन्न हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि शिवबाड़ी के महंत विमर्शानंद महाराज रहे तथा आरएसी थर्ड बटालियन की आरपीएस सीमा हिगोनिया का आतिथ्य रहा। मुख्य आयोजक अधीराज सिंह ने बताया कि महाराजा डॉ.करणीसिंह की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में अंतिम दिन चार कैटगरी में नकद प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में अलग-अलग श्रेणियों में लगभग 500 खिलाडिय़ों ने भागीदारी निभाई।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले की मुख्य आकर्षण कोटा की नन्ही निशानेबाज रही। महज तीन साल द्रदांशी शुक्ला अपने परिजनों के साथ बीकानेर आई और उसने बेहद उत्साह के साथ निशाना साधा। नन्ही शूटर का उम्दा प्रदर्शन देख खेल प्रेमी रोमांचित हो गए। प्रतियोगिता के फाइनल में अलग-अलग श्रेणियों में पैराशूटर निशानेबाजों ने भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी से दाद बटौरी। फाइनल में जोधपुर के राहुल, सीकर के चांदमल वर्मा, जोधपुर के झुनिया राम जाखड़ ने प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विरेन्द्र सिंह देवड़ा, हिम्मत सिंह राठौड़, विरेन्द्र महेरिया, मनोज शर्मा, दीक्षिता कंवर सहित खेल प्रेमियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
इन्हें मिला चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का पुरस्कार
आयोजक अधीराज सिंह के अनुसार चार कटगरी में चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का नकद पुरस्कार दिया गया। इसमें एयर राइफल आईएसएस में जयपुर के प्रदीप सिंह 419.1 स्कोर के साथ प्रथम रहे। हनुमानगढ़ के जसवीन्द्र सिंह 416.1 स्कोर लेकर दूसरे स्थान पर, बीकानेर के रविन्द्र इसरवाल 409 स्कोर लेकर तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। दूसरी कैटगरी एयर पिस्टल एनआर में यूपी के निखिल मलिक 414.2 का स्कोर बनाकर प्रथम, अलवर की निहारिका अग्रवाल 412.3 का स्कोर बनाकर दूसरे और रितिन माथुर 407 स्कोर बनाकर तीसरे स्थान पर रहे। तीसरी कटगरी में एयर पिस्टल आईएसएसएफ में श्रवण कुमार 387, पंजाब के जशन सिंह 386 और जोधपुर के संदीप बिश्नोई 380 का स्कोर बनाया। एयर पिस्टल एनआर में हरियाणा के आर्यन ने 307, यशवर्धन ने 375 और यूपी के सागर तोमर ने 379 का स्कोर किया। इन्हें नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। एनआर कटगरी में नकद पुरस्कार सरदार जसवंत सिंह के सौजन्य से प्रदान किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन