द्वारकाप्रसाद सोनी जिला अध्यक्ष नियुक्त
बीकानेर। सामाजिक अन्वेषण एवं शोध संस्था (दिल्ली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र सोनी द्वारा राजस्थान राज्य अध्यक्ष अशोक सोनी की अनुशंसा पर द्वारकाप्रसाद सोनी पुत्र कन्हैयालाल सोनी को बीकानेर जिला अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद सोनी को बीकानेर जिले की सभी तहसीलों में तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति करने तथा संस्था के महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 की प्रभावी अनुपालना के लिए सरकार व प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसके साथ ही सड़क पर लावारिस अवस्था में घूम रहे मानसिक विक्षिप्त व्यक्तियों का उपचार नि:शुल्क सेवा अस्पतालों में कराना, पुलिस सहयोग से मानसिक रोगियों को रेस्क्यू कर जिला प्रशासन के आदेशानुसार राजस्थान मनोचिकित्सा केंद्र, जयपुर एवं मथुरादास माथुर चिकित्सालय, जोधपुर में भर्ती करवाना भी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारियों में शामिल है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन