सड़क हादसे में चालक की मौत, चार रेजिडेंट डॉक्टर घायल
बीकानेर में हुए एक सड़क हादसे में पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं कार सवार चार रेजिडेंट डॉक्टर्स गंभीर घायल हो गए। हादसा शुक्रवार सुबह 11 बजे बीकानेर-चूरू हाईवे पर परसनेऊ गांव के पास हुआ। चारों घायलों का इलाज बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार रेजिडेंट डॉ. गरिमा गहलोत, डॉ. ईशा गुप्ता, डॉ. घनांशु पूनिया और डॉ. हरेन्द्र सिंह बीकानेर से झुंझुनूं की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से इनके कार की टक्कर हो गई। चारों ब्रेजा कार में सवार थे। आमने-सामने हुई टक्कर में पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर राजलदेसर थाना क्षेत्र के थानाधिकारी कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चारों रेजिडेंट डॉक्टर पोस्टिंग के लिए झुंझुनूं जा रहे थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन