बीस वर्षों से दिवाली पर पटाखों से जले मरीजों की सेवा कर रही है मारवाड़ जन सेवा समिति
होली-दिवाली पीबीएम में, पीडि़तों को तुरन्त इलाज का रहता है प्रयास : रमेश व्यास
दिवाली पर सैकड़ों झुलसे : हाथों व आंखों के जलने के मामले आए ज्यादा, 15 सदस्यों ने राउंड द क्लॉक दी सेवाएं
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा तीन दिनों तक विशेष सेवा शिविर आयोजित किया गया। उस दौरान लगभग 180 लोग विभिन्न पटाखों से झुलसने के बाद यहां इलाज के लिए पहुंचे। इनमें चार मरीज ज्यादा गंभीर थे। अस्पताल प्रशासन द्वारा इन्हें भर्ती किया गया। मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से संस्था के माध्यम से पीबीएम में सेवा कार्य किए जा रहे हैं तथा लगभग 20 वर्षों से दिवाली पर यह विशेष कार्य किया जा रहा है। व्यास ने बताया कि पहले पीबीएम आपातकाल में सेवाएं दी जाती थी अब ट्रोमा सेंटर में दी जा रही है। रमेश व्यास ने बताया कि दिवाली के तीन दिन तक लगातार 15 सदस्य यानि 5-5 व्यक्तियों द्वारा राउंड द क्लॉक सेवाएं प्रदान की जाती है।
रमेश व्यास ने बताया कि संस्था सदस्य होली और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों में भी पीबीएम में सेवा कार्यों में जुटी रहती है। मुख्य रूप से दिवाली के दिन लगभग नौ बजे के पटाखों से जलने के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। विशेष रूप से बच्चे होते हैं जिनके हाथ और आंख दो जलने के मामले ज्यादा आते हैं। अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि दिवाली के समय मरीजों की संख्या अधिक होती है, अस्पताल में स्टाफ भी पूरी तरह से जुटे रहते हैं और मारवाड़ जन सेवा समिति के सदस्य भी मरीजों को प्राथमिक उपचार जैसे कार्यों में पूर्णत: सहयोग करते हैं। व्यास के सेवा कार्यों से प्रेरित होकर अन्य समाजसेवी भी सहयोग करते हैं जैसे दिवाली के दिन अलसुबह से लेकर देर रात्रि तक निरंजन कोचर व रामचंद्र अग्रवाल द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई। खास बात यह है कि अस्पताल में लाल दवा की अचानक कमी के चलते कुन्दनमल सेठिया व श्याम कम्प्यूटर द्वारा लाल दवा उपलब्ध करवाई गई। संस्थान के मुनीराम सोनी, चंदन ठाकुर, महेंद्र सांवरिया, महेन्द्र ढाका और कालू पांडे आदि सेवा में जुटे रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन