बीकानेर रेल मंडल पर मृत कर्मचारी की विधवा को एसबीआई बैंक ने सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक
बीकानेर। बुधवार को बीकानेर रेल मंडल के एक कर्मचारी मघाराम पुत्र धन्नाराम जो कि मल्हार स्टेशन पर पॉइंट्समेन के पद पर तैनात थे। एक सड़क दुर्घटना में कर्मचारी मघाराम की मृत्यु हो गयी। मृत कर्मचारी का एसबीआई बैंकमें क्रस्क्क (रेलवे सेलेरी पैकेज) खाता होने के कारण स्क्चढ्ढ बैंक ने एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया। मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल व एसबीआई बैंक के अधिकारियों द्वारा कर्मचारी की विधवा पत्नी मीरा देवी को एक करोड़ का चेक सौंपा गया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश सहित अन्य भी उपस्थित रहे। रेलवे सैलरी पैकेज कर्मचारी द्वारा एसबीआई में अपना सैलरी अकाउंट खुलवाने पर मिलता है। उल्लेखनीय है है कि भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक ने अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में रेलवे कर्मचारियों को बीमा लाभ बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अनुसार एसबीआई के साथ वेतन खाते बनाए रखने वाले रेलवे कर्मचारियों को आकस्मिक मृत्यु के लिए 1 करोड़ का बढ़ाया बीमा कवरेज मिलेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन