शीतलहर जारी, 21-22 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना
बीकानेर। बीते दो दिनों से शीतलहर का दौर जारी है। शुक्रवार को बीकानेर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में घना कोहरा व कहीं कोल्ड डे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दो-तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। 21 व 22 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर पश्चिमी व उत्तर पूर्वी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बीकानेर में शुक्रवार को भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी रही। शहरी क्षेत्र में कोहरा कम रहा, वहीं गांवों में रात से ही घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित रही। दिन में धूप जरूर निकली लेकिन शीतलहर के आगे धूप अपना असर नहीं दिखा सकी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन