नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे 21 लाख
बीकानेर। शहर के सदर थाना पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 21 लाख की ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर उससे लाखों रूपये की वसूली की है। थानाधिकारी दिगपाल सिंह के अनुसार रामपुरा बस्ती निवासी राजेश कुमार सिंह से यह ठगी की गई है। पुलिस टीम ने सिरसा निवासी जसकरण सिंह को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इनकम टैक्स विभाग में नौकरी की एवज में 21 लाख रूपये अपने खाते में डलवा लिए।
जिसके बाद परिवादी को फर्जी नियुक्ति पत्र,आईडी कार्ड जारी कर दिए। साथ ही दिल्ली स्थित एक कार्यालय को विभाग का ऑफिस बताकर वहां ट्रेनिंग भी करवाने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं जसकरण सिंह ने अन्य दो साथियों केसाथ मिलकर राजेश कुमार सिंह का मेडिकल भी करवाया। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर जांच पड़ताल की तो सभी दस्तावेज फर्जी निकले। पुलिस ने आज जसकरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। जिनकी तलाश की जा रही है।गौरतलब रहे कि परिवादी ने एक माह पहले इसको लेकर सदर थाने में परिवाद दिया था। मामला 2023 का बताया जा रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन