सेंसेक्स 60 हजार के नीचे; निफ्टी 40 अंक टूटा, बैंक और एनर्जी सेक्टर के शेयर लुढ़के
भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार के दिन भी दबाव दिखा। हालांकि कारोबारी सेशन के आखिर में बाजार की हालत कुछ सुधरी और यह लगभग सपाट होकर 0.2% की गिरावट के साथ बंद हुआ। निवेशक भारतीय और अमेरिका में आज जारी होने वाले महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए असमंजस में नजर आए।
गुरुवार को सेंसेक्स 150 अंक लुढ़ककर 59,958 अंकों पर बंद हुआ। इंट्राडे में यह 400 अंकों तक लुढ़क गया था, पर बाजार बंद होने के समय तक इसने अपने नुकसान को बहुत हद तक कवर किया। निफ्टी 38 अंकों की गिरावट के साथ 17,858 अंकों पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन में ज्यादातर सेक्टर्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए पर आईटी और मीडिया सेक्टर के शेयर हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। बैंक, ऑयल एंड गैस और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी।
स्टॉक्स की बात करें तो अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, एसबीआई लाइफ, डॉ रेड्डीज और एलएंडटी के शेयरों में एक प्रतिशत ये अधिक की बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर, दिवीज लैब 3% और रिलायंस इंडस्ट्रीज व बीपीसीएल के शेयर 2% तक लुढ़के।
गुरुवार को एमएम ग्राउंड में 1800 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध… देखें वीडियो
अग्निवीर एयरफोर्स में होने है भर्ती तो पढ़ें ये खबर
2000 रुपए के नोट को लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान
रेजॉन सोलर संयुक्त राज्य अमेरिका में सौर पैनल बनाने और उत्पादन करने वाली पहली भारतीय फर्म …देखें वीडियो
योगा, चैरिटी व पर्यावरण संरक्षण संदेश के साथ सीए डे मनाएगा आईसीएआई
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष