नाकेबंदी के बेरिकड्स तोड़ भागी कार, ड्राइवर गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार का पीछा किया तो ड्राइवर ने कार इतनी स्पीड से भगाई कि आगे जाकर पलट गई। पुलिस ने इस कार के ड्राइवर को पकड़ लिया है। दरअसल, नाकेबंदी के दौरान ड्राइवर ने कार नहीं रोकी, बेरिकेड्स तोड़कर कार को भगा दिया। शनिवार दोपहर महाजन पुलिस ने नाकेबंदी करके वाहनों की जांच की। नशा तस्करी करने वालों को पकडऩे का अभियान चलाया था। इस दौरान एक कार को रोका तो वो रुकी नहीं। इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया। इस पर कार चालक ने स्पीड तेज कर ली।
पुलिस ने भी तेज स्पीड से पीछा किया तो आगे जाकर कार पलट गई। कार महाजन से अरजनसर की ओर से भागी। इस बीच स्पीड तेज होने के कारण कार पलट गई। महाजन से करीब चार किलोमीटर कार पलटी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार चालक को पुलिस ने दबोच लिया। उसके सामान्य चोट भी आई है। कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह ने ही कार का पीछा किया था। दरअसल, महाजन व अरजनसर से होते हुए बड़ी संख्या में वाहनों से नशे के सामान की तस्करी की जाती है। श्रीगंगानगर से होते हुए पंजाब से तस्कर नशे का सामान बीकानेर आता है। यहां से आगे जाता है। इसी कारण इस मार्ग पर आने वाले थानों के आगे नाकेबंदी की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन