बीकानेर में हंगामा : प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज
बीकानेर। बीकानेर के कलेक्टरी परिसर में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार शाम को लाठी-भाटा जंग हो गई। यहां आयुष्मान हार्ट केयर अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा और उनके समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तभी दूसरी तरफ से पत्थर आने शुरू हो गए। दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बीकानेर कलेक्टरी परिसर में सुबह से ही कूकणा और उसके समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे। शाम को जब कांग्रेस कार्यकर्ता अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच तनातनी चलती रही। इस बीच पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान कूकणा सहित कुछ समर्थकों के चोटें आई। नाराज कांग्रेस समर्थकों में से किसी ने पत्थर फैंकने शुरू कर दिए। इससे कुछ पुलिसकर्मियों के भी चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने कूकणा के साथ ही महेंद्र गहलोत, श्रीकृष्ण गोदारा, हरिराम गोदारा को भी हिरासत में लिया है। करीब एक दर्जन समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। इस पत्थर बाजी से कुछ देर पहले पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला भी धरना स्थल पर पहुंचे थे। डॉ. कल्ला ने भाषण दिया। इसके बाद ही कार्यकर्ताओं ने कलेक्टरी में घुसने का प्रयास किया लेकिन इन्हें रोक दिया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन