हनुमानगढ़ में बढ़ा हदसा : घर पर गिरा मिग-21, तीन की मौत
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सुबह साढ़े नौ बजे एक मिग 21 क्रैश हो गया। गनीमत यह रही कि इस जेट से भारतीय वायुसेना के पायलट राहुल अरोड़ा सही समय पर पैराशूट से बाहर आ गए। हालांकि इस दुर्घटना में हनुमानगढ़ जिले के बहलोल नगर तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान बशोकौर पत्नी रतन सिंह उर्फ रतीराम राय सिख, बंतो पत्नी लाल सिंह राय सिख, लीला देवी पत्नी राम प्रताप के रूप में हुई है।

मिग 21 गिरने के प्रत्यक्षदर्शी बताया कि भारतीय वायुसेना के पायलट ने बेहद सूझबुझ दिखाते हुए गांव के बाहर विमान ले गया। अन्यथ यह बड़ा हादसा हो सकता था। जिस घर पर यह मिग 21 विमान गिरा है। उमसें बच्चे बाहर खेल रहे थे। ऐसे में उनमें से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पशु भी घटना के स्थल से दूर थे। विमान दुर्घटना के बाद सभी लोग तत्काल दुर्घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। पैराशूट से कूदे पायलट को छांव देकर उसके हाथों पैरों की मालिश शुरू कर दी गई। वहीं कुछ लोग जिस घर पर विमान गिरा उसमें लगी आग को बुझाने में लग गए। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी दमकल, एंबुलेंस और पुलिस अधिकारी के साथ मौके पर पहुंच गए।
राजस्थान में मिग-21 एयरक्राफ्ट क्रैश होने की पहली दुर्घटना 5 जनवरी 2021 को हुई थी। ये हादसा राजस्थान के सूरतगढ़ में हुआ था जब मिग-21 बाइसन विमान गिर गया था। इसके बाद साल 2022 में 28 जुलाई 2022 को मिग-21 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट विंग कमांडर शहीद हो गए थे। साल 2023 में भरतपुर में 28 जनवरी को फिर से एक विमान हादसे का शिकार हुआ है, बता दें इस विमान ने आगरा से उड़ान भरी थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए