गैस एजेंसियों की केवाईसी को लेकर नया अपडेट
जयपुर राजस्थान में 1 जनवरी से उज्ज्वला और बीपीएल श्रेणी के चयनित 72 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सरकार 450 रुपए में गैस सिलेंडर देगी। इस गैस सिलेंडर के लिए ये उपभोक्ता किसी भी महीने में गैस एजेंसी जाकर या विकसित भारत शिविरों में केवाईसी करा सकते हैं। उधर गैस एजेंसियों पर केवाईसी कराने के लिए उमड़ रही भीड़ और कतारें लगने के बाद शुक्रवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने स्थिति को स्पष्ठ किया।

विभाग के संयुक्त सचिव रामस्वरूप ने कहा कि 450 रुपए में सिलेंडर उज्ज्वला और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को ही मिलेगा। ये उपभोक्ता आगामी किसी भी महीने में गैस एजेंसी पर जाकर या फिर विकसित भारत शिविरों में केवाईसी करा सकते हैं। किसी भी महीने में केवाईसी कराने पर सब्सिडी का लाभ 1 जनवरी से मिलेगा। सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 31 दिसंबर तक केवाईसी कराना अनिवार्य नहीं है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए