बीकानेर के इन पांच पुलिसकर्मियों को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक
बीकानेर। पुलिस सेवा में बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को अतिउत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक से समानित किया जायेगा। इसके लिए गृह मंत्रालय भारत की ओर से प्रदेश के 392 पुलिस कर्मचारियों का चयन किया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर की ओर से सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मचारियों की सूची जारी की है।


सूची में 136 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को अति-उत्कृष्ट सेवा पदक एवं 256 उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा। बीकानेर जिले से पुलिस निरीक्षक अपराध सहायक बीकानेर आनन्द कुमार गिला, रैंज ऑफिस बीकानेर से एएसआई शिवलाल, महिला थाना हैडकांस्टेबल शिशपाल डेलू, रैंज ऑफिस बीकानेर से हैड कांस्टेबल नानूराम नायक एवं हैड कांस्टेबल विजयलक्ष्मी को सेवा पदक से नवाजा जाएगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन