अपराधमुक्त, नशा मुक्त, भय मुक्त हो बीकानेर : जेठानन्द व्यास
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने गुरुवार को संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, महानिरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि बीकानेर को अपराध मुक्त, नशा मुक्त तथा भयमुक्त बनाने की दिशा में पुलिस और प्रशासन पूर्ण गंभीरता और समन्वय से कार्य करें।
नशीली दवाइयां के अवैध विक्रय पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जाए। प्रत्येक थाना अधिकारी को पाबंद किया जाए कि उनके क्षेत्र में नशीली दवाइयां का विक्रय नहीं हो। ऐसा पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही हो। पुलिस द्वारा ऐसे क्षेत्रों में नियमित गश्त की जाए।

विधायक व्यास ने लक्ष्मी पुरोहित हत्याकांड मामले की निष्पक्ष जांच करने, अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने तथा उनकी बेटियों के संरक्षण के लिए नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की बात रखी। इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, पार्षद किशोर आचार्य, शैलेष गुप्ता, मनीष आचार्य आदि साथ रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन