सात एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के बाद अब जयपुर और दिल्ली हवाईअड्डे समेत देश के सात एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस और इंटेलिजेंस विभाग की टीमें जांच में जुट गई है। बता दें कि आरोपी ने एयरपोर्ट के निदेशकों को ईमेल के जरिए धमकी दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात 10:23 बजे एक ईमेल आया, जिसमें दावा किया गया कि दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद हवाई अड्डों पर बमबारी की जाएगी।

जयपुर हवाईअड्डे पर आधिकारिक कस्टमर केयर आईडी पर धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद सीआईएसएफ के अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्थानीय पुलिस की मदद से एयरपोर्ट में और उडऩे वाले विमानों की जांच, तलाशी, और सैनिटाइजेशन शुरू किया। मालूम हो कि अब तक पुलिस ने कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालां कि एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और एजेंसियां ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए