जेल में मिले मोबाइल
बीकानेर। बीकानेर केन्द्रीय कारागृह में कैदियों के पास आए दिन मोबाइल-सिम होने की खबरें मिलती रहती है। कई बार तो मादक पदार्थों अथवा अन्य कई सुविधाएं कैदियों को गुपचुप मिलने की खबरें भी सामने आई है। इन्हीं गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा निरन्तर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस बार केन्द्रीय कारागार में कैदियों से तलाशी के दौरान दो मोबाइल बरामद किए गए हंै।

तलाशी के दौरान बंदी सुभाष खीचड़, ओम प्रकाश के पास दो मोबाइल मिले हैं। केंद्रीय कारागार के मुख्य प्रहरी राम सिंह ने दोनों मोबाइल जब्त कर बीछवाल थाने में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल बीछवाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह मोबाइल जेल तक कैसे पहुंचे और मोबाइल से जेल से बाहर किस-किस से बात की गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन