गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद योजना, घर बैठे मिलेंगे 6 हजार रुपए
अब गर्भवतियों को प्रसव से पहले व बाद में निश्चित दिनों तक आराम के लिए घर बैठे आर्थिक क्षतिपूर्ति राशि मिलेगी। केंद्र की ओर से इस योजना का लाभ गर्भवतियों को महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से दिया जाएगा। योजना के लिए 18 से 22 दिसंबर तक विशेष पंजीयन अभियान चलाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का संचालन किया जा रहा है।

योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को मजदूरी की आंशिक क्षतिपूर्ति के रूप में नकद प्रोत्साहन देना है। इससे कामकाजी महिलाएं प्रसव से पहले व बाद में पर्याप्त आराम कर सकेंगी। इसके लिए लाभार्थी अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता से संपर्क कर फॉर्म भरवा सकते हैं। योजना के तहत पहले बच्चे पर कुल 5 हजार रुपए पहले 3 व दूसरी 2 हजार रुपए की दो किस्त में, दूसरी संतान के रूप में लड़की होने पर 6 हजार रुपए बैंक-डाकघर के माध्यम से लाभार्थी के खाते में सीधी ट्रांसफर की जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए