शहर भाजपा की कमान आचार्य को, देहात की डोर भाटी के हाथों में
बीकानेर। शहर भाजपा की जिम्मेदारी एक बार फिर विजय आचार्य को सौंप दी गई है। इससे पहले भी आचार्य अध्यक्ष रहे थे लेकिन तब कार्यकाल बहुत कम समय के लिए रहा, लेकिन अब चुनावी साल में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहात में जालम सिंह भाटी को एक बार फिर बागडोर सौंप दी गई है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। बीकानेर में शहर अध्यक्ष के दावेदार के रूप विजय आचार्य के अलावा भी कई नाम थे जिन्हें पीछे छोड़कर विजय आचार्य को जिम्मा दिया गया है। विधानसभा चुनाव में बीकानेर पश्चिम से टिकट के भी दावेदार हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें अध्यक्ष बनाकर टिकट की दौड़ में कुछ पीछे कर दिया गया है। आमतौर पर पार्टी अध्यक्षों को टिकट नहीं देने की शर्त होती है। हालांकि टिकट देने में अब आचार्य की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। कई बार अध्यक्ष को भी टिकट दिया जाता रहा है, ऐसे में टिकट की दौड़ से वो पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं।
देहात अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर जालम सिंह भाटी को दी गई है। इससे पहले ताराचंद सारस्वत के पास ये जिम्मा था। जालम सिंह खुद पहले अध्यक्ष रह चुके हैं। खाजूवाला क्षेत्र में जालम सिंह भाटी का प्रभाव है। खाजूवाला के पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के नजदीकी हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए