शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट, 23-24 दिसंबर को हो सकती है बारिश, देखें 27 शहरों का तापमान
मौसम करवट ले रहा है। दिसम्बर माह का तीसरा हफ्ता शुरू है। राजस्थान के कई जिले शीतलहर और कोहरे की चपटे में आ गए हैं। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान फिर माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चारों तरफ बर्फ की आकृतियां दिख रही है। मौसम विभाग का मानना है कि 23-24 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश की संभावना बन रही है।
राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसी सप्ताह प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इससे प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में मावठ हो सकती है। साथ ही कोहरा भी छाने लगा है।

पश्चिमी विक्षोभ 22-23 दिसम्बर को सक्रिय होगा, पर इसका असर 25 दिसम्बर को मावठ के रूप में दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने जोधपुर व बीकानेर संभाग में मावठ की संभावना जताई है। मावठ के बाद सर्दी का असर बढ़ जाएगा। प्रदेश में 15 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन