जेएससी ने अपना वादा किया पूरातीन छात्राओं को भेंट की स्कूटी
सफलता पर सम्मान करना जेएससी की परम्परा : जीत सर
बीकानेर। जेएससी इंस्टीट्यूट एवं स्कूल के संचालक जीत सर द्वारा जेएससी की तीन प्रतिभावान छात्राओं को स्कूटी प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया है। जीत सर ने बताया कि एकता बोथरा ने 2021 में बारहवीं कक्षा में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा पारुल राज धवल 2022 में बारहवीं कक्षा में 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

इसी तरह कुसुम कंवर ने 2022 में 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। जीत सर ने उक्त तीनों छात्राओं से वादा किया था यदि 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करती हैं तो उन्हें संस्थान द्वारा स्कूटी प्रदान की जाएगी। जीत सर बताते हैं कि यहां बात केवल स्कूटी की नहीं बल्कि मोटिवेशन की है तथा सफलता पर सम्मान मिलना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य उक्त तीनों छात्राओं को वादे के अनुसार स्कूटी प्रदान की गई तथा उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभाशीष प्रदान किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन