टेबल पर टांग रख आराम फरमा रहे थे कर्मचारी, हालात देख भड़की मेयर
चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही नगर निगम की कार्य प्रणाली को पटरी पर लाने के उद्देश्य से महापौर दक्षिण वनीता सेठ ने नगर निगम कार्यालय का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी टेबल पर टांगे रखकर बैठे नजर आए। कर्मचारियों के कमरे में गई मेयर की उनको भनक नहीं लगी, वे मोबाइल चलाते हुए ही नजर आए। कई कर्मचारी तो सीट पर ही नहीं मिले। इस पर महापौर ने नाराजगी जाहिर की।

महापौर निगम के विभिन्न अनुभागों में निरीक्षण करने पहुंची तो कई कम्प्यूटर ऑपरेटर टेबल पर टांग रखकर रिलेक्स मूड में बैठे हुए नजर आए। इस पर महापौर भड़क गई। इधर, एक अन्य सेक्शन में पहुंची महापौर के सामने ही कई महिला कर्मचारी मोबाइल पर गाने सुनती और सोशल मीडिया देखती हुई नजर आईं। इधर, निरीक्षण करने की सूचना मिलने के साथ ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और सभी आनन-फानन में अपनी-अपनी सीट पर पहुंचने लगे। महापौर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि अपने अधीनस्थ कर्मचारी को समय पर कार्यालय आने और अपनी सीट पर उपस्थित रहकर अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए पाबंद किया जाए। महापौर ने कहा कि भविष्य में अपनी सीट पर अनुपस्थित मिलने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन