दुकान पर काम कर रहे थे छोटे बच्चे, संचालक पर की कार्रवाई
बीकानेर। छोटे-छोटे बच्चों से मजदूरी करवाने के मामले सामने आ रहे हैं। दो बच्चों को महज छह-छह हजार रुपए के मासिक वेतन पर मजदूरी करने वाली एक महिला दुकानदार पर कोटगेट पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई मानव तस्करी विरोधी एवं गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ की महिला कांस्टेबल शारदा सिद्ध ने की है। पुलिस ने कोटगेट थाना क्षेत्र में स्थित गुरनाम स्टोर पर पहुंची।
जहां राजस्थान महिला कल्याण मंडल के रेड एंड रेस्क्यू कॉर्डिनेटर अमित कुमार और विजयलक्ष्मी पालीवाल मिले। इन्हीं दोनों ने पुलिस से शिकायत की थी, दुकान पर नाबालिग बच्चों से काम करवाया जा रहा है। पुलिस ने दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर दुकान संचालक से उनकी उम्र के बारे में पूछा गया।

दोनों के पास उम्र संबंधित कोई कागजात नहीं थे। इस पर दोनों बच्चों को वहां से मुक्त कराया गया। पुलिस ने दुकान संचालिका गुरविन्द्र कौर पर बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई वेदपाल यादव को सौंपी गई है। बीकानेर के सभी थानों में बालश्रम से जुड़े बच्चों को मुक्त कराने के लिए डेस्क बनी हुई है। इस डेस्क पर शिकायत भी की जा सकती है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन