अविनाश जोशी ने कहा- असली लोकतांत्रिक पार्टी है भाजपा
बीकानेर। भाजपा नेता अविनाश जोशी ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री मनोनीत करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। अब पार्टी नेतृत्व ने भजनलाल शर्मा जैसे जमीनी कार्यकर्ता को प्रदेश को बागडोर सौंपी है।

शर्मा की अगुवाई में प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ नेता वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर बेहतर जातिगत संतुलन बनाया है। शर्मा को मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर सोमवार को जोशी के नेतृत्व में नत्थूसर गेट पर खुशियां मनाई गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन