13 वर्षीय बालिका ने की आत्महत्या
बीकानेर। रानी बाजार क्षेत्र में महज तेरह साल की बच्ची ने आत्महत्या कर ली। सातवीं क्लास में पढऩे वाली इस लड़की के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कोटगेट थाना क्षेत्र में रानी बाजार स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पास रहने वाले प्रकाश नाथ की तेरह साल की बेटी पूजा योगी ने सोमवार सुबह करीब बारह बजे अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घर वालों ने ही सबसे पहले पूजा को लटके हुए देखा।
उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव बाद में मोर्चरी में रखा गया, जहां दोपहर में उसका पोस्टमार्टम शुरू हुआ। कोटगेट थाने के अशोक पाल ने बताया कि मृतका के पास किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घर वालों ने भी पुलिस को अब तक कोई ठोस कारण नहीं बताया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन