सबको हंसाने वाले जूनियर महमूद नहीं रहे
हास्य अभिनेता जूनियर महमूद नहीं रहे। बाल कलाकार के रूप में 1960-70 के दशक में मशहूर हुए जूनियर महमूद ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने बीती गुरुवार की रात आखिरी सांसें ली। जूनियर महमूद के दोस्त सलाम काजी ने उनके निधन की पुष्टि की है।

वे कई तरह के कैंसर से जूझ रहे थे। उनका असली नाम नईम सैय्यद था। पिछले कुछ दिनों से उनके बीमारी से जूझने की खबरें आ रही थीं। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त सचिन पिलगाउंकर और जितेंद्र से मिलने की इच्छा जताई थी। जितेंद्र उनसे मिलने मुंबई के टाटा मेमोरिल अस्पताल में गए भी थे जहां उनका इलाज चल रहा था। उन्हें देखकर दोनों की आंखें छलछला उठी। जूनियर महमूद हास्य अभिनेता महमूद को अपना गुरु मानते थे। उनकी यादगार फिल्मों में ब्रह्मचारी, कारवां, हाथी मेरे साथी, बॉम्बे टू गोवा, जोहर महमूद इन हांगकांग, बचपन आदि रहीं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए