एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने टीम का किया विस्तार, सौरभ बंसल को सौंपी बीकानेर की कमान
बीकानेर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्टेट चैयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बीकानेर टीम का विस्तार करने के लिए जिलाध्यक्ष पद पर सौरभ बंसल को नियुक्ति प्रदान की है। डॉ. अर्पिता ने बताया कि नेशनल सुप्रीमो नरेन्द्र अरोड़ा, नेशनल प्रेजीडेंट डॉ. रंजोढ़ सिंह एवं नेशनल चैयरमेन विजय गुप्ता के निर्देशानुसार यह नियुक्ति प्रदान की गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सौरभ बंसल के सेवा कार्यों निरन्तर अग्रणी रहने तथा सकारात्मक सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिले की कमान सौंपी गई है।

डिस्ट्रिक्ट प्रेजीडेंट सौरभ बंसल अब जिला स्तर पर अपनी टीम का गठन करेंगे तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरुकता के क्षेत्र में कार्य करेंगे। गौरतलब है कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का मुख्य उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचर के खिलाफ आवाज उठाने, शिक्षण संस्थानों व युवाओं के साथ सेमिनार आयोजित कर उन्हें कानून, संविधान, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरुक करना है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन