3 दिनों में एनिमल ने वर्ल्डवाइड कमाए 355 करोड़
रणबीर कपूर की फिल्म ने तीसरे दिन 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम किया है। पहले वीकेंड में महज 3 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 355 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। भारत में इस दौरान 202 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर एनिमल ने साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस में 42.17 मिलियन कमाई कर टॉप पर है। एनिमल हंगर गेम और नेपोलियन जैसी चर्चित फिल्मों को पीछे कर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस चार्ट में टॉप पर रहने वाली भारत की पहली फिल्म बन चुकी है। फिल्म के आंकड़ों को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का बेहतरीन प्रदर्शन प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार को नुकसान पहुंचा सकता है, हालांकि शाहरुख की फिल्म डंकी को इससे फायदा मिलेगा।

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने फिल्म एनिमल की कमाई पर बात करते हुए कहा है, तीसरे दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में 63 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 80-90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने तीसरे दिन 120 करोड़ तक कमाई की है, ऐसे में फिल्म ने 3 दिनों में वर्ल्डवाइड 355 करोड़ के आसपास कमा लिए हैं। ये एक बड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। फिल्म के ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए