राजस्थान में कांटे की टक्कर, फिर भी भाजपा के बढ़त का अनुमान
तेलंगाना में मतदान खत्म होने के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आ चुके हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक सत्ता के लिए कांटे की टक्कर होने का अनुमान है। गौरतलब है कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान कराए गए। न्यूज चैनल, समाचार पत्रों व मीडिया संस्थानों द्वारा एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं। बात यहां केवल राजस्थान की करें तो भाजपा को बढ़त मिल रही है।

राजस्थान में अनुमानित रूप से भाजपा को 110, कांग्रेस को 80 व अन्य को 9 सीटें मिल सकती है। हालांकि कई एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस की बढ़त भी बता रहे हैं, लेकिन अधिकत्तम आंकड़ा भाजपा का ही नजर आ रहा है। बीकानेर की सातों विधानसभा में भी लगभग पांच सीटें भाजपा को मिल सकती हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन