बैंक एजेंट बनकर 50 लाख रुपए लोन दिलाने का किया वादा, तीन लाख रुपए हड़पने का आरोप
बीकानेर। नयाशहर थानान्तर्गत लोन के नाम पर तीन लाख रुपए हड़पने का मामला दर्ज किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार वैद्य मघाराम कॉलोनी में रहने वाले देवकिशन मूंधड़ा ने पचास लाख रुपए का ऋण मांगा था। उसे महज साढ़े पांच परसेंट की ब्याज दर पर ऋण दिलाने का वादा गोपेश्वर बस्ती रामदेव मंदिर के पास में रहने वाले धीरज राजपुरोहित ने दिया। इसके लिए धीरज राजपुरोहित ने आठ मई को एक लाख पंद्रह हजार रुपए एडवांस के नाम पर, एक लाख 45 हजार रुपए जमा के नाम पर और पचास हजार रुपए सर्विस चार्ज के नाम पर वसूल किए।

इसके बाद भी धीरज लोन नहीं दिलवा सका। देवकिशन मूंधड़ा का आरोप है कि तीन लाख दस हजार रुपए धीरज राजपुरोहित ने हड़प लिए। इस पर पुलिस ने धीरज के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल हंसराज को दी गई है। पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि धीरज ने खुद को यूनियन बैंक का एजेंट बताया है। प्रार्थी ने धीरज राजपुरोहित सहित दो-तीन अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन