16 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 16 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि बज्जू खालसा स्थित युगल मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 4 दिन के लिए, गांव सारूडा स्थित मेंडलिसा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 दिन के लिए, नोखा स्थित जय भवानी मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 7 दिनों के लिए, अर्जुनसर स्थित जय दुर्गा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, जेल रोड स्थित पुरोहित मेडिकल एंड जनरल स्टोर, पाबूबारी स्थित जनागल मेडिकोज, लूणकरणसर स्थित राज मेडिकोज, सारूड़ा स्थित मारवाड़ मेडिकल स्टोर, गुसाईसर बड़ा स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर, चक 14बीडी स्थित गौरा मेडिकोज, आरडी 465 स्थित गगन मेडिकोज, श्री डूंगरगढ़ स्थित भगत सिंह मेडिकल एंड जनरल स्टोर, मालासर स्थित गौतम मेडिकल स्टोर, आरडी 820 बागड़सर स्थित गौतम मेडिकल स्टोर, रिड़ी स्थित डीवीएस मेडिकोज, गजनेर स्थित अक्सा मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन