बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने बढ़ाई ठंडक, देखें 19 शहरों का तापमान
बीकानेर। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और बंगाल की खाड़ी में बने कम वायु दाव की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि अगले दो दिन 13 राज्यों में आंधी और बारिश हो सकती है। अब इसको लेकर मौसम विभाग द्वाराअलर्ट जारी किया गया है। देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम में पल-पल पर बदलाव देखा जा रहा है। एक ओर जहां नार्थईस्ट राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है तो दूसरी ओर पर्वतीय राज्यों पर एक बार फिर से भारी बर्फबारी और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

शनिवार को ही पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के एक्टिव होने के कारण मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख, जम्मू कश्मीर में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया गया था। अपने ताजा अनुमान ने भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 28 नवंबर तक दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। जिस कारण तापमान में गिरावट आएगी। जिन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है उनमें गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।
विशेषज्ञों की माने तो बारिश के कारण एक ओर ठंड में बढ़ोतरी होगी, तो दूसरी ओर लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। बीकानेर की बात करें तो दिनभर धूप आती-जाती रही। हवा में ठंडक रही और शाम के बाद अनेक स्थानों पर बारिश के समाचार प्राप्त हुए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन