एनुअल फंक्शन में भगदड़, 4 विद्यार्थियों की मौत
केरल की कोचीन यूनिवर्सिटी में टेक फेस्ट के दौरान भगदड़ मच गई। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि कोचीन यूनिवर्सिटी में भगदड़ मचने से 4 छात्रों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए। मरने वालों में 2 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं। यह हादसा यूनिवर्सिटी के एनुअल फंक्शन के दौरान हुआ। जॉर्ज ने कहा- कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में चार लोगों को मृत लाया गया था। यह इवेंट ओपन एयर स्टेडियम में चल रहा था। निखिता गांधी का गाना शुरू होने के बाद भीड़ बढ़ गई क्योंकि स्टूडेंट्स के अलावा कुछ बाहरी लोग भी कैंपस में आ गए थे।

इसी बीच जब बारिश होने लगी तो लोग पास के ऑडिटोरियम में पहुंच गए, जिससे वहां भीड़ इक_ा होने से भगदड़ मच गई। घायलों को कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जिला कलेक्टर एनएसके उन्मेश ने कहा कि घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना के मद्देनजर हमने शहर के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। फिलहाल मृतकों पहचान नहीं हो पाई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए