एक और उम्मीदवार का निधन
श्री गंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मंगलवार को एक और प्रत्याशी का आकस्मिक निधन हो गया। हालांकि इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित नहीं होंगे। इससे पहले श्रीकरणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी का निधन हो गया था। अब गंगानगर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राधेश्याम पुत्र गुरदित्ता राम की मृत्यु हो गई। उसकी आयु करीब 65 साल बताई जाती है।
पुरानी आबादी के वार्ड छह में रहने वाले इस प्रत्याशी को निर्वाचन विभाग ने चुनाव निशान प्रेस आवंटित किया गया था। प्रत्याशी के निधन की सूचना मिलने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों की टीम ने उसके आवास पर जाकर फीडबैक लिया। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रत्याशी राधेश्याम के निधन की सूचना आई है, इसकी पुष्टि की जा रही है। वह कैंसर रोग से पीडि़त था।

इस संबंध में राधेश्याम के परिजनों से भी संपर्क किया गया है। अग्रवाल ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इधर, चुनाव आयोग ने किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी के निधन होने पर चुनाव प्रक्रिया स्थगित नहीं करने का संकेत दिया है। पिछले दिनों करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया था। राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी होने के कारण वहां चुनाव स्थगित किए जा चुके हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन