रालोपा प्रत्याशी को नोटिस जारी
बीकानेर। विधानसभा क्षेत्र बीकानेर पूर्व से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी मनोज बिश्नोई द्वारा रैली में अनुमति से अधिक वाहनों के उपयोग पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बीकानेर पूर्व से प्रत्याशी मनोज बिश्नोई द्वारा 15 नवंबर को दोपहर 1 बजे से सांय 6 बजे तक गंगाशहर रोड से शिवबाड़ी मंदिर बीकानेर तक रैली निकालने के लिए 7 वाहनों की अनुमति प्राप्त की गई थी, परंतु रैली में 40 से अधिक वाहनों का उपयोग करना पाया गया।

इस सम्बन्ध में अभ्यर्थी मनोज बिश्नोई से 24 घन्टे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत अभ्यर्थी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन