सर्दी की आहट, देखें 29 शहरों के तापमान
राजस्थान में अब सर्दी का दौर लगभग शुरू हो गया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते अब मैदानी इलाकों में बारिश के आसार भी बढ़ गए है। पिछले कुछ दिनों से सर्द हवाएं भी चल रही है। इससे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। बीकानेर की बात करें तो मौसम के बदले हुए मिजाज का असर देखने को मिल रहा है।

बाजारों में ऊनी वस्त्रों की दुकानें सजने लगी है। लोग अब सुबह और रात में ऐहतियात के तौर पर गर्म वस्त्रों की ओट लेने लगे हैं। बीकानेर में 28.9 डिग्री अधिकतम तथा 12.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। फतेहपुर में 7.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे ज्यादा सर्दी आंकी गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप की तल्खी कम होगी एक-दो दिन में कोहरा भी फैल सकता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन